13 वर्षीय 7वीं के छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर, सीसीटीवी फुटेज से हो रही तलाश

सहरसा, अजय कुमार: दिनदहाड़े सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी मोहल्ला स्थित राजेंद्र यादव चौक और राम टोली जाने वाली सड़क के बीच स्थित जीकेन यादव के दुकान के सामने विद्या निकेतन के से पढ़कर घर जा रहे 13 वर्षीय 7 वीं कक्षा के छात्र अंकित कुमार को गोली मार दी गई। गोली उनके कनपटी को जख्मी करते हुए निकल गई थी। जिससे वे गंभीर हालत में सड़क पर गिर गए थे। वही राइगर बाइक पर सवार मुख्य अपराधी सहित उनके अन्य सहयोगी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गए। जिस सूचना की संवेदनशीलता को देखते हर एसपी हिमांशु के निर्देश पर सदर थाना अध्यक्ष सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

जहां एफएसएल की टीम को भी बुलवाया गया था। डॉग स्क्वायड की टीम के साथ साइबर टीम भी पहुंची थी। घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत स्थिर है। घायल छात्र सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा मोहल्ला, वार्ड नंबर 35 निवासी अनुज कुमार निराला के पुत्र थे। उनके पिता ने बताया कि अंकित शाम के 3:30 बजे कैलाशपुरी मोहल्ला स्थित विद्या निकेतन विद्यालय से पढ़कर घर आ रहे थे। जैसे ही वे राजेंद्र यादव चौक और राम टोली जाने वाली सड़क के बीच स्थित जीकेन यादव की दुकान के पास पास पहुंचे।

तभी एक राइगर बाइक पर सवार तीन युवक उनके सिर में गोली मार दिया। जो उनके कनपटी को जख्मी कर दिया था। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने उन्हें भी मोबाइल पर दी थी। पुत्र की हालात गंभीर है।अंकित को किसने और क्यों गोली मारी। वे नहीं जानते। उनका पुत्र शांत प्रवृत्ति का बच्चा है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वरीय पुलिस पदाधिकारी की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। एफएसएल की टीम और साइबर की टीम भी जांच किया था। मामला को दर्ज कर जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon