पूर्णिया: रूपौली थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए, एक महिला समेत दो को 24 लीटर देशी शराब के साथ गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । इस संबंध मंे पुलिस ने बताया कि विशेष समकालिन अभियान के तहत डोभा गांव के नग्रहबासा में छापेमारी की गई, जिसमें एक महिला को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफतार किया गया । ठीक इसी तरह आझोकोपा गांव में दो ठेकों पर छापेमारी की गई, जिसमें रमेश उरांव को 9 लीटर देशी शराब के साथ गिरफतार किया गया । इसके बाद इसी गांव में दूसरी जगह विष्णुदेव उरांव के यहां छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को देखते ही विष्णु उरांव भागने में सफल हो गया । उसके पास से 10 लीटर देशी शराब पकडाया । पकडे गए दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है तथा विष्णु उरांव की तलाश में जूटी हुई है ।
तीन अलग-अलग जगहों में हुई छापेमारी में 24 लीटर देशी शराब बरामद, दो को भेजी जेल

गिरफतार शराब तस्कर के साथ पुलिस
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


