आपातकाल के 50 वर्ष: जेपी आंदोलन की विरासत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नई दिल्ली: कंस्टीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग में आज लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र एवं संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 25 जून को प्रस्तावित ‘आपातकाल दिवस’ की 50वीं वर्षगांठ पर होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। इस आयोजन में संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए देशभर से जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानियों को आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में केन्द्र सरकार से दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन शोध संस्थान एवं संग्रहालय की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद सूरज मंडल, प्रो. नवीन चंद्रा, एडवोकेट अंबुज कुमार नीरज, वरिष्ठ पत्रकार अनूप कौल, सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तहसीन अहमद, फिल्म निर्माता रणजीत सिंह समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और जेपी सेनानी मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु 22 जून को प्रेस प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon