SAHARSA NEWS,अजय कुमार : 11 वीं बिहार राज्य स्तरीय बालक व बालिका ग्रेपलिंग मलयुद्व चैंपियनशिप बी एन शर्मा ग्राउंड दानापुर में आयोजित खेल समापन पर प्रथम बार सहरसा जिला ग्रैपलिंग मलयुद्ध खेल में शामिल हुआ। जिसमें अलग-अलग आयु सीमा के जांबाज प्रतिभागियों ने –दो गोल्ड मेडल दो सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर-17 में श्याम कुमार 50 किलो बजन में गोल्ड मेडल — जबकि अंडर 25 आयु में इरसाद आलम 55 किलो वजन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।अंडर –20 आयु में राम कुमार –60– किलो बजन में सिल्वर मेडल प्राप्त किया जबकि अंडर –14 में बाबू कुमार —63 किलो बजन में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।। सभी जांबाज खिलाड़ियों को भारतीय ग्रैपलिंग मलयुद्ध संघ के महासचिव सुबोध कुमार यादव ने मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।प्रथम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार मेडल लेकर बिहार की धरती पर परचम लहराते हुए जिला का मान सम्मान किया।सहरसा जिला ग्रैपलिंग संघ सह बिहार ग्रैपलिंग संघ संयुक्त सचिव हरेन्द सिंह मेजर ने कहा कि इस बार प्रथम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल प्राप्त करके इरसाद आलम एवं श्याम कुमार आगामी 30 मई से 2 जून तक नासिक महाराष्ट्र में नेशनल प्रतियोगिता में चयनित किया गया। बिहार ग्रैपलिंग संघ अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज यादव ने कहा कि सहरसा जिले के लिए गवॅ कि बात है।इस ऐतिहासिक खुशखबरी के मौके पर जिला ग्रेपलिंग मल युद्ध संघ के अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी जितेंद्र चौहान संरक्षक डॉ विजय शंकर, डॉ शैलेन्द्र कुमार,डॉ शैलेंद्र कुमार,डॉ वरुण कुमार,डॉ राकेश कुमार, डा आरके सिंह,डॉ केशव आचार्या, प्रीतेश कुमार,ओम कुमार,चंदन सिंह,ई मॉल डायरेक्टर रंजीत दास,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह-सभी जिला खेल संघ सभी जांबाज प्रतिभागियों को बधाई शुभकानाए दी।इसकी सूचना सहरसा जिला ग्रैपलिंग संघ सचिव हरेंद्र सिंह मेजर ने दी।
SAHARSA NEWS : ग्रेंपलिग मल्ल युद्ध के नेशनल प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ी चयनित




