SAHARSA NEWS : आरपीएफ ने 6 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौपा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : आरपीएफ एवं उत्पाद विभाग की टीम ने सहरसा जंक्शन पर गुरुवार को 6 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान 26 वर्षीय विकास कुमार पिता सुधीर चौधरी गोछारी जिला खगड़िया निवासी के रूप में हुई है।आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए बरामद शराब की बोतल और आरोपी को एक्साइज विभाग के सुपुर्द कर दिया।जानकारी अनुसार गुरुवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्रा के अलावा उत्पाद विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर गश्ती कर रहे थे तभी उनकी नजर प्लेटफार्म पर नए ओवर ब्रिज के दक्षिण दिशा पर एक संदिग्ध व्यक्ति पर गई।आरपीएफ द्वारा पूछने पर उस व्यक्ति ने बताया कि वह जानकी ट्रेन से उतरकर किसी का इंतजार कर रहा है। शक होने पर जब उस व्यक्ति के पीठ पर लदे बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 6 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।प्रत्येक बोतल 750 एमएल की है।आरपीएफ ने शराब की बोतल जब्त कर युवक सहित मामला एक्साइज विभाग को सौप दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon