Khagaria News: खगड़िया के मारर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का शाखा सम्मेलन सम्पन्न, महिलाओं की भागीदारी सराहनीय

Khagaria News

खगड़िया: Khagaria News खगड़िया जिले के मारर गांव में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का शाखा सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सम्मेलन का पहला चरण मारर पूर्वी टोला में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान समिति की कमेटी का गठन हुआ और अंचल सम्मेलन के प्रतिनिधियों का चयन कर अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

दोपहर बाद मारर पश्चिमी टोला में सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां अपेक्षाकृत कम उपस्थिति रही, लेकिन उसे कन्वेंशन का स्वरूप देते हुए कन्वेनिंग कमिटी गठित कर संयोजक नियुक्त किया गया। इस सत्र में भी अंचल प्रतिनिधियों का चयन कर सम्मेलन को संपन्न किया गया। दोनों आयोजनों में जिला सचिव नीतू देवी, संयुक्त सचिव मंजू कुमारी और वरिष्ठ नेत्री निर्मला देवी ने भाग लिया और संगठन के महत्व, महिला सशक्तिकरण और जनसंघर्ष की दिशा पर सारगर्भित वक्तव्य दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *