Mahakumbh Fire: प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025: लगी भीषण आग, 40 झोपड़ियां और 6 टेंट जले

  • प्रयागराज उ. प्र: Mahakumbh Fire प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के सेक्टर 19 में रविवार शाम लगभग 4:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की तत्काल कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस दौरान 40 झोपड़ियां और 6 टेंट जलकर नष्ट हो गए।
  • प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मंदर के अनुसार, गीता प्रेस क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर टीमें पहुंचीं और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के दौरान मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।
  • महाकुंभ में आग से निपटने के लिए पहले से ही 50 अग्निशमन केंद्र और 20 फायर पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां 2000 से अधिक फायर फाइटर्स तैनात हैं और 350 से अधिक फायर ब्रिगेड 24 घंटे तैयार रहती हैं। मेला क्षेत्र में आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर और वीडियो थर्मल इमेजिंग जैसे आधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं, जिनकी मदद से इस घटना पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *