Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

purnia-university-23rd-syndicate-meeting-affiliation-decision
पूर्णिया

पूर्णिया विश्वविद्यालय सिंडिकेट की 23वीं बैठक में एफीलिएशन व नए पाठ्यक्रमों पर अहम फैसले

By अंग इंडिया न्यूज़
January 22, 2026 2 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया।

पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया में आयोजित सिंडिकेट की 23वीं बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संबद्धता (एफीलिएशन), नवीन पाठ्यक्रमों एवं शोध से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। बैठक में एफीलिएशन एवं न्यू टीचिंग प्रोग्राम समिति तथा विद्वत परिषद की बैठकों में लिए गए निर्णयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया।

निदेशक उच्च शिक्षा, बिहार सरकार के पत्र के आलोक में सत्र 2026-2030 के लिए 12 महाविद्यालयों द्वारा एफीलिएशन पोर्टल पर प्रस्तुत आवेदनों पर निर्णय लिया गया। समिति द्वारा अलहाज नईमुद्दीन शहीदी कॉलेज, निष्ठा केन डिग्री कॉलेज बकरी (कुर्साकाटा) एवं स्कॉलर्स डिग्री कॉलेज, बी. कोठी (पूर्णिया) को अस्थायी एफीलिएशन प्रदान करने की अनुशंसा की गई।

इसके अतिरिक्त सनराइज पूनम वीरेंद्र डिग्री कॉलेज (डगरूआ), महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज (कोटिया, किशनगंज), इंसान डिग्री कॉलेज (शिक्षा नगर, किशनगंज) तथा लव कुश डिग्री कॉलेज (प्राणपुर, कटिहार) को सत्र 2026 के लिए एक वर्ष हेतु एफीलिएशन विस्तार की अनुशंसा की गई।

सीमांचल डिग्री कॉलेज को सत्र 2026 के लिए एक वर्ष हेतु एफीलिएशन विस्तार प्रदान किया गया। वहीं जीडीएस महिला कॉलेज, फारबिसगंज को यूजी स्तर पर कॉमर्स संकाय में सत्र 2026 के लिए प्रथम बार एक वर्ष हेतु एफीलिएशन देने की अनुशंसा की गई। किसान डिग्री कॉलेज, पहाड़िया अमर को यूजी स्तर पर केवल कला संकाय में सत्र 2026 के लिए एफीलिएशन देने की अनुशंसा की गई।

सिंडिकेट की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेल्फ फाइनेंस स्कीम के अंतर्गत वोकेशनल कोर्सेज को सत्र 2026-2029 में प्रारंभ करने से पूर्व विश्वविद्यालय की जांच समिति की अनुशंसा, एक्ट की मान्यता तथा बिहार सरकार से प्राप्त अनुमति पत्र के उपरांत ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही सिंडिकेट की बैठक में विश्वविद्यालय के SIS (स्टूडेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) को आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित करने की अनुशंसा भी की गई।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Women participating in the procession
Previous

श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर श्रीमाता गांव में निकाली गई शोभा यात्रा

The safety of female students is paramount: Construction of the boundary wall of Purnia Women's College continues, and the CO is accused of pushing a woman.
Next

महिला छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि: पूर्णिया महिला महाविद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण जारी, महिला को धक्का देने के आरोप पर सीओ घिरे

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.