Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

The safety of female students is paramount: Construction of the boundary wall of Purnia Women's College continues, and the CO is accused of pushing a woman.
पूर्णिया

महिला छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि: पूर्णिया महिला महाविद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण जारी, महिला को धक्का देने के आरोप पर सीओ घिरे

By अंग इंडिया न्यूज़
January 22, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया/
महिला छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच पूर्णिया महिला महाविद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कार्य अब प्रशासनिक सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, सदर पूर्णिया के पत्रांक–1982/सा० दिनांक 30/12/2025 के आलोक में बुधवार 21 जनवरी 2026 को यह निर्माण कार्य जिला प्रशासन की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।

purnia-womens-college-boundary-wall-construction-started

महाविद्यालय के प्रिंसिपल आनंद गुप्ता एवं वहां की प्रोफेसर ने ने बताया कि चाहरदीवारी का निर्माण छात्राओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है और महिला महाविद्यालय प्रशासन पूरी तरह कानूनी दायरे में रहकर प्रशासन की मदद से इस कार्य को सफल बनाने की दिशा में अग्रसर है। इस पूरे प्रकरण में महाविद्यालय प्रशासन एवं कर्मियों ने जिम्मेदारी और संयम का परिचय दिया है।

निर्माण कार्य के दौरान पूर्वाह्न लगभग 11 बजे प्रफुल्ल चन्द्र राय, उनके परिजनों एवं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अंचलाधिकारी, पूर्णिया एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प की गई तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिला प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और चाहरदीवारी निर्माण कार्य जारी रखा जा सका।

इसी क्रम में एक और गंभीर मामला सामने आया है। पूर्णिया ईस्ट प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ) पर आरोप है कि उन्होंने विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष की एक महिला को धक्का दिया और हाथ उठाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद जिले में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। खासतौर पर एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और सोशल मीडिया पर लगातार सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

गौरतलब है कि यह विवाद पिछले कई दिनों से चला आ रहा था, लेकिन दो पक्षों के बीच चल रही तनातनी के बीच महिला छात्राओं की सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता देना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर सतर्क नजर बनाए हुए है और निष्पक्ष जांच व कानूनसम्मत कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
purnia-university-23rd-syndicate-meeting-affiliation-decision
Previous

पूर्णिया विश्वविद्यालय सिंडिकेट की 23वीं बैठक में एफीलिएशन व नए पाठ्यक्रमों पर अहम फैसले

national-girl-child-day-program-purnia-womens-college
Next

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला महाविद्यालय पूर्णिया में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.