Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

national-girl-child-day-program-purnia-womens-college
पूर्णिया

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला महाविद्यालय पूर्णिया में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

By अंग इंडिया न्यूज़
January 22, 2026 1 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को महिला महाविद्यालय पूर्णिया में क्विज़ प्रतियोगिता, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह ने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों को वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में तथा तीन प्रतिभागियों को क्विज़ प्रतियोगिता में मेडल प्रदान किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान 75 प्रतिभागियों के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में DHEW के वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, लेखा सहायक, वन स्टॉप सेंटर (OSC) के मनो-सामाजिक परामर्शी एवं कार्यालय सहायक के साथ-साथ महिला महाविद्यालय पूर्णिया के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
The safety of female students is paramount: Construction of the boundary wall of Purnia Women's College continues, and the CO is accused of pushing a woman.
Previous

महिला छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि: पूर्णिया महिला महाविद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण जारी, महिला को धक्का देने के आरोप पर सीओ घिरे

mda-ida-filariasis-training-purnia
Next

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.