पूर्णिया: जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को समाहरणालय परिसर में ‘07 निश्चय’ एवं ‘07 निश्चय 2.0’ के तहत संचालित प्रमुख विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें अंशुल कुमार के निर्देशानुसार निदेशक डीआरडीए अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।बैठक में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के माध्यम से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम की भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों की बारीकी से समीक्षा करते हुए लाभुक पंजीकरण, स्वीकृति, राशि वितरण और लंबित आवेदनों के निस्तारण की समयसीमा तय करने पर जोर दिया गया, वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल पूर्णिया व धमदाहा द्वारा संचालित हर घर नल का जल योजना (ग्रामीण) के अनुरक्षण, क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत और नियमित जलापूर्ति की स्थिति का आकलन करते हुए छूटे घरों का सर्वे कर शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के माध्यम से लागू नल-जल योजना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की प्रगति, संसाधन उपयोग और निविदा प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा हुई, जबकि ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अंतर्गत लंबित डब्ल्यूपीयू निर्माण कार्यों में तेजी लाने और यूजर चार्ज संग्रहण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी राकेश कुमार, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, नगर निगम पूर्णिया के अधिकारी, डीआरसीसी प्रबंधन टीम, एमआईएस सेल एवं जिला कौशल प्रबंधन इकाई सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। Post navigationजमानत मिलने पर पहली बार पूर्णिया पहुंचे पप्पू यादव: एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों का जोरदार स्वागत, सैकड़ों गाड़ियों के साथ निकला विशाल रोड शो बायसी में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी शिविर, 336 आवेदनों की प्रक्रिया शुरू
पूर्णिया: जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को समाहरणालय परिसर में ‘07 निश्चय’ एवं ‘07 निश्चय 2.0’ के तहत संचालित प्रमुख विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें अंशुल कुमार के निर्देशानुसार निदेशक डीआरडीए अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।बैठक में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के माध्यम से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम की भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों की बारीकी से समीक्षा करते हुए लाभुक पंजीकरण, स्वीकृति, राशि वितरण और लंबित आवेदनों के निस्तारण की समयसीमा तय करने पर जोर दिया गया, वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल पूर्णिया व धमदाहा द्वारा संचालित हर घर नल का जल योजना (ग्रामीण) के अनुरक्षण, क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत और नियमित जलापूर्ति की स्थिति का आकलन करते हुए छूटे घरों का सर्वे कर शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के माध्यम से लागू नल-जल योजना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की प्रगति, संसाधन उपयोग और निविदा प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा हुई, जबकि ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अंतर्गत लंबित डब्ल्यूपीयू निर्माण कार्यों में तेजी लाने और यूजर चार्ज संग्रहण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी राकेश कुमार, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, नगर निगम पूर्णिया के अधिकारी, डीआरसीसी प्रबंधन टीम, एमआईएस सेल एवं जिला कौशल प्रबंधन इकाई सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।