छात्रावास में दहशत फैला रहे दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

सहरसा,अजय कुमार: आदर्श सदर थाना के हटिया गाछी, पटेल नगर, वार्ड संख्या–29 स्थित छात्रों के एक लॉज में गंभीर आपराधिक घटना घटी। उक्त लॉज में विगत कई वर्षों से 5–6 छात्र रहकर अपनी पढ़ाई-लिखाई कर रहे हैं। आवेदन के अनुसार, सहरसा बस्ती के कुछ स्थानीय व्यक्तियो मो शमशेर, मो असलम एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा लॉज में प्रवेश कर भय का वातावरण उत्पन्न किया गया तथा लोडेड पिस्तौल जिंदा कारतूस सहित तानकर जान-माल को खतरे में डालने का प्रयास किया गया।आवेदन के अनुसार, उपस्थित छात्रों द्वारा साहस का परिचय देते हुए उक्त पिस्तौल को छीना गया। इस दौरान 1–2 छात्रों को सिर पर चोट आई, जिनका उपचार सदर अस्पताल, सहरसा में चल रहा है।

बताया गया है कि दो व्यक्तियों को कमरे में बंद कर तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। किंतु पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही संबंधित व्यक्तियों के परिजन एवं 10–15 अज्ञात लोग वहां पहुंचकर कमरे का ताला तोड़कर उन्हें साथ ले गए।घटना के उपरांत पीड़ित विक्रम कुमार पिता प्रमोद साह, मूल निवासी बखरी , जो वर्तमान में उक्त लॉज में रहकर अध्ययन कर रहे हैं, द्वारा अर्द्धरात्रि लगभग 1:00 बजे आदर्श सदर थाना, सहरसा में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।आवेदनानुसार घटना से संबंधित बरामद पिस्तौल लोडेड जिंदा कारतूस सहित विधिवत रूप से थाना के एसआई श्री मो. सोएब अख्तर को सुपुर्द किया गया है।यह घटना छात्रों की सुरक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं से आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है।

उन्होने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मामले की त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने,नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने , छात्र आवासीय, स्कूल, बालिका विद्यालय जैसे क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने,शहर में सक्रिय असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने की मांग की है।ताकि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई करेगा, जिससे आम नागरिकों एवं छात्रों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित हो सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon