Latest Khagaria News: बदलो सरकार बचाओ बिहार अभियान: सीपीआईएम और सीपीआई का जोरदार प्रदर्शन की तैयारी

Latest Khagaria News

खगड़िया: Latest Khagaria News सीपीआईएम और सीपीआई के बदलो सरकार बचाओ बिहार अभियान के तहत आगामी 20 मार्च 2025 को समाहरणालय पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए आज अलौली के झोटीयाही में ग्राम जीबी की बैठक हुई।

इस बैठक में 50 लोगों के भागीदारी की गारंटी तय की गई। बैठक को सीपीआईएम राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार, जिला सचिव रामविनय सिंह, सुरेन्द्र पासवान, एलसी सचिव अमर कुमार यादव और एलसीएम नवनीत कुमार यादव ने संबोधित किया। बैठक में 40 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *