SAHARSA NEWS/आरएसएस के 104 वर्षीय वयोवृद्ध स्वयंसेवक गंगा प्रसाद सुमन का निधन

SAHARSA NEWS/अजय कुमार : जनसंघ व आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक व शतरंज खेल के जादूगर कहे जाने वाले शहर के महावीर चौक निवासी वयोवृद्ध गंगा प्रसाद सुमन का बुधवार को निधन हो गया। ये 104 वर्ष के थे और एक पखवाड़ा पूर्व ब्रेन हेम्ब्रेज होने के कारण अस्वस्थ्य चल रहे थे। इनके निधन से रौनियार व स्वर्णकार वैश्य सहित समग्र वैश्य समाज के बीच शोक व्याप्त है।ये डेहरीओनसोन सीमेंट फैक्ट्री से सेवानिवृत होकर शहर सहरसा में बच्चों के बीच शतरंज खेल का अभिरुचि जगाने का काम करते थे। लोग इन्हें खेल के पुरोधा के रूप में जानते थे। ये आजीवन शतरंज व रूबिक क्यूब खेल को बच्चों के बीच न केवल सिखाते थे बल्कि शतरंज व रूबिक क्यूब खुद के पैसे से खरीद कर जिज्ञासा जगाने के लिए वितरित भी किया करते थे। स्वर्णकार वैश्य समाज के संरक्षक संजय स्वर्णकार,जयकृष्ण सोनी, पप्पू ठाकुर,शशि सोनी,विनोद सोनी, अजय स्वर्णकार व रौनियार वैश्य समाज के नेता नीरज सोनू, बजरंग गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, भोला गुप्ता, किशोरी गुप्ता, गणेश गुप्ता, लड्डू गुप्ता, नारायण गुप्ता,मनोज गुप्ता आदि ने गहरी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा प्रसाद सुमन समग्र वैश्य समाज में विज्ञान विषय के एक अद्भुत विद्वान थे। युवावस्था में ही मनोहर हाई स्कूल में गणित सहित विज्ञान विषय के कुशल शिक्षक के रूप में जाने जाते थे।वे जीवन पर्यत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा मे जाकर नित्य अभ्यास व भारत माता की प्रार्थना मे शामिल रहें।उनके निधन पर विभाग संचालक राधेश्वर झा,जिला संघचालक शतीश चन्द्र वर्मा नगर संचालक रामेश्वर ठाकुर,गौ सेवा संरक्षण प्रांत सह प्रमुख उमाशंकर खां नगर कार्यवाह श्रवण कुमार,डा मुरलीधर साहा,रमेश चंद्र यादव सुशील सिंह, लाजवंती झा,शशिशेखर सम्राट,सुभाष चंद्र झा,सुरेंद्र भगत,सुभाष अग्रवाल,डा मुरारी कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon