HDFC

पूर्णिया: पूर्णिया के चित्रवाणी रोड में आज HDFC बैंक का उद्घाटन किया गया। यह एचडीएफसी बैंक शाखा नंबर -2 के नाम से जाना जाएगा। यह बैंक अति अत्याधुनिक सेवाओं तथा एटीएम से लैस है। एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक सौरव सिन्हा ने बताया कि हमें अपनी पूर्णिया 2 शाखा के उद्घाटन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। शाखा का उद्घाटन श्री कुमार मंगलम (आईएएस), पूर्णिया के नगर आयुक्त, क्लस्टर हेड मंजीत झा और शाखा प्रबंधक सौरव सिन्हा के साथ किया गया।

HDFC

यह शाखा रणनीतिक रूप से पूर्णिया के केंद्र में चित्रवाणी रोड भट्ठा बाजार में स्थित है। और इससे क्षेत्र के निवासियों को बहुत लाभ होगा। इस खास मौके पर एचडीएफसी बैंक के कई अधिकारी एवं कई बैंक कर्मी उपस्थित थे। सर्वप्रथम बैंक में पूजा का आयोजन किया गया उसके बाद फीता काटकर नगर निगम के आयुक्त द्वारा उद्घाटन किया गया।

HDFC

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *