Eid-ul-Fitr : मुसलमान भाईयों ने धूमधाम से मनाया ईद महापर्व

Eid-ul-Fitr अभय कुमार सिंह : पूरे प्रखंड में मुसलमान भाईयों ने ईद-उल-फितर महापर्व बडे धूमधाम एवं हर्षोल्लास वातावरण में मनाया । सभी ने ईदगाह में नमाज अदा की । इस दौरान सभी धर्म के लोगों ने उनके इस पर्व में बढ-चढकर हिस्सा लिया तथा बधाईयां दीं । रूपौली, दरगाहा, बसगढा, चपहरी, बांकी, मोहनपुर, बलिया, डोभा, आझोकोपा, मेंहदी, नई नंदगोला, छर्रापटी, बेला प्रसादी, झलारी, अंझरी, बालूटोला आदि जगहों पर जगह-जगह पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे, जबकि स्थानीय पुलिस आझोकोपा मस्जिद के पास बडी मुस्तैदी से सुरक्षा का जायजा लेती देखी गयी ।

सुबह से ही तीस दिनों की कठिन तपस्या के बाद मुसलमान भाईयों ने अपने-अपने क्षेत्र के मस्जिदों, ईदगाहों में नये-नये कपडे पहनकर नमाज अदा करने पहूंचे तथा नमाज अदा की । इस दौरान हिंदू-मुस्लिम-इसाईयों ने आपस में गले मिलकर ईद की बधाईयां दी तथा शांति एवं सौहार्द का नया मिशाल कायम किया तथा आपस में बैठकर सेवईयां खाई । जगह-जगह मेला का भी आयोजन रहा, जहां बच्चे उसका लूफत उठाते दिखे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon