US-China Tariff War: टैरिफ वॉर में चीन की चालें, अमेरिका पर दबाव बढ़ाने की रणनीति तेज

♦ अंग इंडिया प्रतिनिधि, नई दिल्ली: US-China Tariff War अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर ने अब खुला आर्थिक युद्ध रूप ले लिया है, जिसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे के उत्पादों पर भारी शुल्क लगाकर संबंधों को और तल्ख बना दिया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस टकराहट में अब चीन ने अपने मजबूत कार्ड खेलने शुरू कर दिए हैं—चाहे वो रेयर अर्थ मेटल्स के निर्यात पर रोक हो या फिर पड़ोसी देशों के साथ रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना। बीजिंग ने अमेरिका की तकनीकी निर्भरता को भांपते हुए उन तत्वों के निर्यात पर रोक लगा दी है जो हथियारों से लेकर स्मार्टफोन तक हर चीज में इस्तेमाल होते हैं।

साथ ही, शी जिनपिंग वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया जैसे देशों के साथ आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत कर अमेरिका को अलग-थलग करने की कोशिश में जुटे हैं। चीन के पास अमेरिकी ट्रेजरी बिलों का विशाल भंडार भी है, जिसे बाजार में उतारकर वह डॉलर को कमजोर कर सकता है। वहीं अमेरिकी कृषि और टेक सेक्टर भी चीनी निशाने पर हैं—विशेषकर सोयाबीन, पोल्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्र जो सीधे ट्रंप के समर्थन आधार से जुड़े हैं। ऐसे में चीन की यह रणनीति सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि दबाव बनाने की सोची-समझी योजना लग रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon