PATNA NEWS/BREAKING: पटना में BPSC अभ्यर्थियों की हिरासत पर PK का बयान, अरवल में कहा – BPSC की सीटें एक हजार करोड़ के घोटाले में बेची गईं

PATNA NEWS ,अरवल/संवाददाता पटना में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। अरवल में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि BPSC की अधिकांश सीटें पहले ही बेची जा चुकी हैं और यह एक हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सीटों को 30 लाख से लेकर डेढ़ करोड़ में बेचा गया है।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि इस मुद्दे पर वे बच्चों के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं ताकि परीक्षा रद्द हो सके। उन्होंने कहा कि कल इस पर न्यायालय में सुनवाई भी होगी, लेकिन अगर परीक्षा रद्द भी हो जाए तो बच्चों के साथ न्याय नहीं होगा, क्योंकि सीटें पहले ही बेची जा चुकी हैं।

“पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं”: प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब BPSC परीक्षा में पेपर लीक हुआ है। पिछले कुछ सालों में अधिकांश सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक हुआ, लेकिन नीतीश सरकार ने कभी भी किसी भी दोषी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने छात्रों पर लाठियाँ बरसाई।

नीतीश कुमार पर हमला: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार को वोट की चोट से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “लाठी की चोट 5 दिन में ठीक हो जाती है, लेकिन वोट की चोट 5 साल तक रहती है।”

प्रशांत किशोर का यह बयान बीपीएससी के छात्रों के लिए एक बड़ा समर्थन है, और उनका कहना है कि वह इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon