Bihar Rain Alert : बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है, और इस बार आसमान से खतरे की दस्तक थोड़ी ज्यादा गंभीर है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए 4 मई की सुबह 8:30 बजे से लेकर 5 मई की सुबह 8:30 बजे तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तर और पूर्व बिहार के जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सीतामढ़ी, अररिया, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया समेत 20 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गया, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों और विशेषकर किसानों को सतर्क रहने, खुले में न निकलने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, राहत एवं बचाव दलों को तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *