कटिहार सड़क हादसे पर मंत्री Leshi Singh ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन

Leshi Singh

पूर्णिया: बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री Leshi Singh ने कटिहार जिले के चांदपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्णियाँ जिला के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत दिवरा बाजार निवासी आठ लोगों की दर्दनाक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है, जिसने कई परिवारों की खुशियाँ छीन लीं और उन्हें अपूरणीय क्षति पहुँची है।

उन्होंने बताया कि इस त्रासदी ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है और वह पीड़ित परिवारों के दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकतीं। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक साझा पीड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की चिरशांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *