सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकभारो पंचायत स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा प्रारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के हरिद्वार से पहुंची साध्वी किशोरी प्रिया के प्रवचन और श्री कृष्ण भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।
साध्वी किशोरी प्रिया ने अपने प्रवचन में भगवान और भक्त के बीच के भाव को दर्शाया उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि किसी के घर भगवान आने में देरी नहीं करते बल्कि पात्रता में कमी के कारण भगवान दर्शन नहीं देते। पात्र जैसा होगा वैसा ही फल मिलेगा। अगर पात्र सही होगा कभी अच्छे कर्म के फल का घड़ा भरेगा अगर कोई भक्त सच्चे मन से भगवान को पुकारेगा तो भगवान चार दिन में नहीं बल्कि तीन दिन में दर्शन देंगे। उन्होंने महाभारत के सारांश को दोहराते हुए कहा कि विदुर का भाव सच्चा था तभी भगवान कृष्ण ने उनके घर केले के छिलके खाए थे।
प्रवचन के बाद वही राधे राधे भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। हरिद्वार से पहुंचे मिथिलेश दास जी महाराज परमेश्वर दास महाराज टुनटुन दास जी महाराज ने भी अपने प्रवचन में भगवान कृष्ण के लीला की व्याख्या की वहीं प्रवचन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे इस मौके पर यज्ञ कर्ता महंत रघुवर दास जी महाराज सहित कई अन्य संत मौजूद थे।



