Araria News/ छात्रा पर की गिरी टहनी अस्पताल में तोड़ी दम, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

Araria News/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया के शिवपुरी वार्ड में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला में टहनी की चपेट में आने दो छात्रा हुई गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी जिसके बाद उससे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान एक छात्रा ने दम तोड़ दिया । बताया जा रहा है की शनिवार की दोपहर को लंच के बाद बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान एक सूखे पेड़ की बड़ी टहनी अचानक टूट कर गिर गई। टहनी की चपेट में तीसरी कक्षा की स्टूडेंट विद्या आ गई और टहनी के नीचे दब गई वही मौके पर मौजूद शिक्षकों और छात्रों ने उसे टहनी के नीचे से निकाला। छात्रा को तुरंत सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया। दोपहर को डॉक्टरों ने बताया था उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई, उसके बाद शाम को एक छात्रा ने अस्पताल में तोड़ा दम, दूसरी छात्रा जख्मी है वही,इस घटना के संदर्भ में स्कूल की शिक्षिका रागिनी कुमारी ने बताया कि इस सूखे पेड़ को हटाने के लिए विभाग को कई बार सूचना दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वही, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया है लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी टीचरों की है। अगर स्कूल कंपाउंड में इस तरह के सूखा पेड़ थे तो उसे पहले ही हटवाया जाना चाहिए था। वही, इस घटना के संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा है कि ये प्राकृतिक आपदा है। इस पर तो किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। हम यहां पर छत गिर जाए, तो आप क्या कहना चाहेंगे। आपदा पर किसी का नियंत्रण ही नहीं है। पेड़ की कटाई के लिए हम निर्णय नहीं ले सकते हैं। उसके लिए वन विभाग है। बहुत सारे पेड़ एनएच के बीच में है। शिक्षा विभाग से बच्ची को मुआवजा नहीं दिया जाएगा। वही, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस व डायल 112 की टीम ने मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon