फारबिसगंज में व्यापारिक रंजिश को लेकर कारोबारी पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से मारकर किया घायल

अररिया, प्रिंस कुमार: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में व्यापारिक स्पर्धा ने हिंसक रूप ले लिया है। यहाँ चौहान टोला (वार्ड संख्या 2) के निवासी 33 वर्षीय व्यवसायी मनीष कुमार चौहान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित मनीष कुमार चौहान के अनुसार, घटना बीते कल देर रात की है। वे मटियारी पंचायत भवन के पीछे अपने मित्र बबलू चौहान और चंदन साह के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मटियारी पंचायत (वार्ड संख्या 7) निवासी बिरजू चौहान, पिता सुखो चौहान, हाथ में लोहे की रॉड लेकर अचानक वहाँ पहुँचा और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

आवेदन में बताया गया है कि आरोपित बिरजू चौहान ने जान से मारने की नीयत से मनीष के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार करने की कोशिश की। खुद को बचाने के प्रयास में मनीष ने अपना बायां हाथ आगे किया, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। मौके पर मौजूद दोस्तों ने बीच-बचाव कर मनीष की जान बचाई। मनीष चौहान ने पुलिस को बताया कि यह हमला व्यापारिक स्पर्धा के कारण उपजे विवाद का परिणाम है। आरोप है कि बिरजू चौहान पिछले छह महीनों से उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दे रहा था।

पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है और आरोपित के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon