सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News जिले के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत सावित्री बाई फूले संकुल संघ में सीएलएफ बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस बैठक में आरजीबी की लगभग 90 सदस्याओं ने भाग लिया। बैठक में पिरामल प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा आगामी एमडीए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, जो 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने वाला है के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
सभी वीओ बैठकों में एमडीए कार्यक्रम को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एमएमडीपी किट, दिव्यांग प्रमाण पत्र, तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही एमडीए राउंड के दौरान एडीआर (दवा से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रिया) के बारे में जागरूक रहने की अपील की गई।
बैठक में आनंद कुमार बीपीएम रौशन कुमार, रोहित कुमार भीबीडीएस अन्य स्वयं सहायता समूहों की पदाधिकारी एवं जीविका कैडर ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संदेश प्रखंड में एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया।



