पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा बाढ़ और आपदा से निपटने के लिए जिला स्तर पर विशेष कार्यशाला एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में सभी विभागीय अधिकारी, वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से बाढ़/आपदा के दौरान किए जाने वाले बचाव एवं राहत कार्यों, आपातकालीन रणनीतियों और टीम संचालन से संबंधित विस्तार से प्रशिक्षण दिया। टेबल टॉक सत्र में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पूर्व एवं मौके पर की जाने वाली गतिविधियों पर अनुभव साझा किया।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने टीम और अधिकारियों को निर्देशित किया कि 29 जनवरी 2026 को बाससी में आयोजित मॉक ड्रिल में संबंधित पंचायतों के मुखिया और जनप्रतिनिधियों को भी शामिल कर सभी स्तर पर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। मौके पर आपदा प्रभारी श्री सुजय सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।



