ARARIA NEWS : उन्नत बिहार, विकसित बिहार थीम पर अररिया जिला में हुआ बिहार दिवस का भव्य आयोजन

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। उन्नत बिहार, विकसित बिहार थीम पर आज अररिया जिले में बिहार दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया गया। बिहार दिवस 2025 का आगाज खेल भवन, अररिया के परिसर से मैराथन दौड़ से हुआ। इसमें अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। मैराथन दौड़ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान अभिषेक कुमार, द्वितीय स्थान बिल्लू कुमार एवं तृतीय स्थान सुजीत कुमार यादव ने प्राप्त किया। बिहार दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल अररिया के परिसर में विभिन्न विभागों से संबंधित विकासात्मक प्रदर्शनी का जिला पदाधिकारी अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी, विधायक अचमित ऋषिदेव सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा सभी जिले वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अररिया जिला, हमारा बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, हम सभी की यही कामना है। हम सभी अपने कार्यक्षेत्र में सर्वोत्तम योगदान दें। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके जागरूकता को लेकर यहां सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की जानकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाएं और समाज को भी लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें, ताकि आपके विकास के आपके समाज का भी विकास हो सकें। इससे पूर्व जिलाधिकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। जिसमें क्रमश: सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल संरक्षण इकाई, आईसीडीएस, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम संसाधन, डीआरसीसी, स्वास्थ्य, विद्युत, निर्वाचन, कृषि, मद्य निषेध, जीविका, मत्स्य, पशुपालन, परिवहन, कला संस्कृत एवं युवा विभाग, कल्याण, उद्योग, डीआरडीए, नगर परिषद, शिक्षा आदि शामिल थे। साथ ही साथ स्टॉल निरीक्षण के क्रम में प्रज्ञा कुमारी द्वारा हस्तनिर्मित बिहार के कला, इतिहास और संस्कृति से जुड़ी 18 मीटर लंबी बिहार के मानचित्र की पेंटिंग का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया। इसमें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को उजागर किया गया था। वही, इस मौके पर अपर समाहर्ता अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया, सभी वरीय उप समाहर्ता अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अररिया, जिला कोषागार पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया, सहित सभी जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon