PURNEA NEWS/विमल किशोर : बायसी -प्रखंड मुख्यालय के पूरब चौक से रामनवमी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया . डीजे और गाजे बाजे के साथ हजारों लोगों ने जुलूस में भाग लिया . जुलूस बायसी पूरब चौक से बायसी बाजार होता हुआ बायसी पश्चिम चौक पहुंचा . जुलूस में कई तरह का झांकी भी था .जुलूस के आगे आगे शिव जी के बशहा बाबा को दिखाया गया .कई लोगों ने राक्षसों का रूप धारणकर जुलूस में शामिल हुए . कुछ लोगों ने राम ,सीता और लक्ष्मण बना था ,जो देखने म काफी अच्छा लग रहा था . सभी लोगों ने गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए थे और हाथो में राम का झंडा लिया हुआ था . सभी लोग राम नाम का नारा लगाते हए जुलूस में जा रहे थे . सभी जगह चौक चौराहा पर बायसी पुलिस पहले से तैनात थी .कुछ जगहों पर पारा मिलिट्री के फोर्स भी तैनात थे .बिल्कुल शांति ढंग से जुलूस निकाला गया .कहीं भी किसी प्रकार का अफरा तफरी नहीं हुई . थाना अध्यक्ष संजीव कुमार खुद मॉनिटरिंग करते नजर आए .
PURNEA NEWS : बायसी में रामनवमी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


