पूर्णिया: पूर्णिया जिले में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत सामाजिक पुनर्वास कोष योजना के तहत 19 महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी। यह लाभ उन महिलाओं को दिया जा रहा है, जिनके खिलाफ घरेलू उत्पीड़न का मामला वन स्टॉप सेंटर में दर्ज है और जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
5 साल तक की आश्रित संतान रखने वाली महिलाओं को 15,000 रुपये, जबकि स्वरोजगार या कुटीर उद्योग के लिए सहायता चाहने वाली महिलाओं को 10,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने की, जिसमें बीएसएफ कमानडेंट, सिविल सर्जन प्रतिनिधि, जिला अभियोजन पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला मिशन समन्वयक और वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी मौजूद थे।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पीड़िताओं के खाते में यह राशि जल्द से जल्द पहुँचाई जाए, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।



