पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार शराब कारोबारी भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत तेलियारी गांव निवासी भोकिल साह का पुत्र सोनू कुमार है । गिरफ्तार शराब तस्कर सोनू कुमार के पास से पुलिस ने 11.5 लीटर अवैध शराब जप्त किया है ।
वह अपने घर पर किराने की दुकान के आड़ में काफी दिनों से शराब का अवैध कारोबार कर रहा था । भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तेलियारी वार्ड नंबर दस में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है ।
सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष ने सदलबल के साथ छापेमारी करते हुए शराब तस्कर सोनू कुमार के किराना दुकान से अवैध शराब बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।



