भवानीपुर प्रखंड के हरदीकोल में भीषण अगलगी – 12 परिवारों के 15 घर और 48 मवेशी जलकर खाक

पूर्णिया, आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड के बड़हरी पंचायत के हरदीकोल गांव में गुरुवार की देर रात्रि बारात के दौरान की गई आतिशबाजी से भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। आतिशबाजी के पटाखे की चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें 12 परिवारों के 15 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा सभी जरूरी सामान के साथ सबों के 48 मवेशी भी आग की भेंट चढ़ गए। मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के पुरैनी से बारात हरदीकोल पहुंची थी। बारातियों द्वारा की जा रही आतिशबाजी के दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिसने पूरे टोले में हड़कंप मचा दिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सब कुछ स्वाहा हो गया।

अगलगी की इस घटना में मंजू देवी, सुलेखा देवी, गुंजन देवी, मानकी देवी, रूबी देवी, सविता देवी, खुशबू देवी, सुदामा देवी, रंजो देवी, सुनीता देवी, पनिया देवी और अनीता देवी का घर जलकर राख हो गया । इस भीषण अगलगी में ग्रामीणों के 48 मवेशी की जलने से मौत हो गयी है । वहीं इस भीषण अगलगी में स्वयं सहायता समूह से मंजू देवी को आवंटित दुकान और दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया । इस भीषण अगलगी में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है । घटना की जानकारी पाकर शुक्रवार को स्थानीय मुखिया अंजू कुमारी, बड़हरी स्टेट के शंभू कुमार, पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार मंडल उर्फ माधो बाबू, तथा समाजसेवी शंकर पटेल सहित दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। वहीं बड़हरी पंचायत के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार ने स्थल निरीक्षण कर घटना की जांच रिपोर्ट तैयार की । राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट बरिय अधिकारियों को दिया जाएगा और जल्द ही सभी पीड़ितों को सरकारी स्तर से मिलनेवाली सहायता दिलाया जायेगा । जबकि स्थानीय मुखिया अंजू कुमारी ने सभी पीड़ितों को तत्काल अपने स्तर से आर्थिक सहायता देने का काम भी किया । अगलगी की इस घटना के बाद से पूरे हरदीकोल गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत, मुआवजा और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

रोक कर रखा बारात :-

बारात के दौरान आतिशबाजी से लगी आग से पीड़ित परिवारों में काफी ज्यादा आक्रोश उत्पन हो गया । जिसके बाद आक्रोशितों ने शुक्रवार को दिनभर पुरैनी से आये बारातियों को रोक लिया । स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा काफी समझाने के बाद सभी आक्रोशित माने और बारात को घर जाने दिया । इस दौरान हरदीकोल में आपसी तनाव की स्थिति पैदा हो गयी थी । परंतु स्थानीय जनोरतिनिधियो के द्वारा काफी समझाने के बाद माहौल शांत हुआ और सभी बाराती अपने घर जा सके ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon