लालगंज गांव में लगी भीषण आग, 10 परिवारों के घर हुए खाक, लगभग 35 लाख रूपये की संपत्ति चढी आग की भेंट

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मोहनपुर थाना क्षेत्र के विजय लालगंज पंचायत के वार्ड नंबर तीन में गुरूवार को आग लगने से 10 परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। इससे लगभग 35 लाख रूपये आग की भेंट चढने का अनुमान है। मौके पर खबर पाकर धमदाहा से दो दमकल की टीमें पहुंचकर, किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग बिजली की शॉट-सर्किट से लगने की बात बतायी जा रही है। दमकल की टीम अगर नहीं पहुंचती, पूरा गांव जलकर खाक हो जाता। इस संबंध में पीडित परिवारों ने अधिकारी को मुआवजा को लेकर आवेदन सौंपा है। घटना की खबर पाकर प्रमुख प्रतिमा देवी, बीडीओ सह सीओ अरविंद कुमार सहित अन्य सरकारी कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे तथा पीडितों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

घटना के बारे में प्रमुख प्रतिमा कुमारी, गोपाल मंडल, भाकपा के वरिश्ट नेता विकासचंद्र मंडल आदि ने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित साह टोला में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसी बीच गैस सिलेंडर भी फटने लगे, जिससे कोई भी ग्रामीण आग बुझाने की हिम्मत सही रूप से नहीं कर रहे थे। लोगों ने तत्काल रूपौली एवं धमदाहा स्थित दमकल दस्ता को खबर की। तत्काल दो दमकल गाडियां आग बुझाने पहुंच गयीं तथा किसी प्रकार ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

इसबीच टोला के चंद्रदेव साह, राजकुमार साह, प्रभात कुमार, भारत साह, विशुनदेव साह, मंटू साह, पिंटू साह, धूरा देवी, विमला देवी, विजय साह आदि के घर जलकर खाक हो गए। चूंकि सिलेंडर ब्लास्ट हो रहे थे , इसलिए कोई भी पीडित अपने घर के भीतर सामान निकालने नहीं घुस पाए। आंखों के सामने उनके घर सहित सारी संपत्ति स्वाहा हो गई। उन्होंने सरकार से पीडित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास एवं मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा तत्काल राहत के रूप में कंबल, प्लास्टिक, कपडा आदि देने की मांग की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon