पूर्णिया, आनंद यादुका: पूर्णिया के भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के पतकेलि मुनि टोला में अचानक लगी भीषण आग ने सात परिवारों के घर पूरी तरह जलाकर खाक कर दिए, वहीं घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
इस हादसे में छह मवेशियों की भी मौत हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों की आर्थिक स्थिति और गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। आग इतनी तेजी से फैल गई कि ग्रामीणों ने बाल्टी, पंपसेट और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, इसके बाद धमदाहा एसडीएम के निर्देश पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रभावित परिवारों को फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ा है और उन्हें तत्काल प्रशासनिक सहायता और राहत सामग्री की आवश्यकता है।



