लाठी के रायपुरा में भीषण अगलगी, तीन परिवार का घर जलकर राख

संवाददाता अंग इंडिया: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लाठी पंचायत के रायपुरा मुशहरी में मंगलवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में तीन परिवारों का आशियाना पूरी तरह खाक हो गया। आग की इस भयावह घटना में 16 मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि घरों में रखा नकद राशि समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। अगलगी से प्रभावित परिवारों में रायपुरा मुशहरी निवासी लवली देवी, रूबी देवी और सुशीला देवी शामिल हैं।

आग की चपेट में आकर इनके कच्चे घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। पीड़ित लवली देवी के घर में रखा लगभग 30 हजार रुपये नकद, सिलाई मशीन, जमीन के जरूरी कागजात, कपड़े, अनाज सहित घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं जलकर राख हो गईं।
पीड़ित परिवारों के अनुसार मंगलवार की रात सभी लोग घरों में सो रहे थे। इसी दौरान दरवाजे पर जल रहे अलाव से अचानक आग भड़क उठी। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और एक-एक कर तीनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड सदस्य सरिता देवी, समाजसेवी अमरेश कुमार, मुखिया पति रविंद्र मंडल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ितों को शीघ्र आपदा राहत, मुआवजा तथा आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon