खेत में गिरा यंत्र चालित गुब्बारा, क्षेत्र में हुआ भय का माहौल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापट्टी थाना क्षेत्र के मेहदी गांव में तब अफरा-तफरी मच गयी, जब आसमान से एक उजले रंग का लगभग पांच फीट उंचाई का गुब्बारा एक किसान के खेत में गिरा, जिसे देखते ही किसानों में हडकंप मच गया। इधर मौके पर लोगों ने पुलिस को खबर की, एसआई कृष्ण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा गुब्बारे को कब्जे में लेकर चले गए तथा लोगों को बताया कि इसकी जांच की जाएगी। साथही किसी भी अनजान वस्तु को छूने का प्रयास कभी भी नहीं करें, इसके लिए तुरंत पुलिस को सूचना दें।

इस संबंध में ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि किसान सुमित कुमार पोदार अपने खेत में मवेशी के लिए चारा काट रहे थे, तभी उनकी मक्के की फसल के उपर एक गुब्बारा जैसा वस्तु आकर गिरा। तत्काल वे उसके पास गए तो देखा कि गुब्बारा धागा में उलझा था तथा उसमें एक यंत्र भी था। पहले तो वे डरे, फिर साहस करके उस यंत्र को खोला, जिसमें पेंसिल बैट्री लगी हुई थी। तत्काल उन्होंने उसे खोल दिया तथा उसे लेकर वे गांव चले आए तथा मुखिया अमीन रविदास को सौंप दिया।

यद्यपि गांव में प्रवेश करते ही सभी लोगों में दहशत व्याप्त हो गया कि पता नहीं कहीं बम तो नहीं है। यद्यपि उसकी गुगल पर फोटो अपलोड किया गया, तब पता चला कि यह कोई बम नहीं है, इसका उपयोग मौसम का पता करने के लिए होता है, इसे आमलोग भी अपने यहां के मौसम की जानकारी के लिए उडाते रहते हैं। इधर मौके पर टीकापट्टी पुलिस पहुंची तथा लोगों को सचेत किया कि कभी भी अनजानी वस्तु को हाथ नहीं लगाएं, खतरा हो सकता है। पुलिस अपने साथ उस गुब्बारे एवं यंत्र को साथ ले गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon