PURNIA NEWS: पूर्णिया में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक, विधायक विजय खेमका की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विकास और संगठन सुदृढ़ीकरण पर चर्चा

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में 6 जनवरी को विधायक जनसंपर्क कार्यालय में भाजपा के सभी मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा–प्रकोष्ठ अध्यक्ष-संयोजक और शक्तिकेंद्र प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विधायक विजय खेमका की उपस्थिति में हुई बैठक में क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एनडीए सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी साझा की और कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। विधायक ने सुझावों को लागू करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में पूर्णिया का विकास निरंतर गति पकड़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी समय में क्षेत्र में और बड़े विकास कार्य होंगे।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष पानो देवी, मनोज गोश्वामी, पवन सहनी, गोपाल सिन्हा, मनोज सिंह, संयोजक संजय मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon