पूर्णिया: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में 31 जनवरी 2026 को मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 7 बजे खेल भवन, पूर्णिया में आयोजित होगा, जिसमें जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की इच्छुक बालिकाएं भाग ले सकती हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। मैराथन के माध्यम से “बालिका बोझ नहीं, समाज की शक्ति है” का संदेश दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक बालिकाओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।


