जिला प्रशासन के तहत प्रधान लिपिकों की मासिक बैठक का आयोजन

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में सोमवार को महानंदा सभागार में प्रधान लिपिकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश ने की।

बैठक में अपर समाहर्ता एवं स्थापना उप समाहर्ता ने प्रधान लिपिकों के साथ माननीय उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन वाद, लोकसभा/राज्यसभा के प्रश्न, सेवांत लाभ, रोकड़ पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।

इसके अलावा बैठक में CPGRAM/सीएम डैशबोर्ड, अंकेक्षण प्रतिवेदन, बायोमैट्रिक रिपोर्ट आदि बिंदुओं को एजेंडा में शामिल करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में जिला स्थापना प्रधान लिपिक, जिला राजस्व प्रधान लिपिक, जिला नजारत प्रधान लिपिक समेत संबंधित विभागीय प्रधान लिपिक उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon