फारबिसगंज में एक दिवसीय हिन्दू सम्मेलन संपन्न, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर।

अररिया: फारबिसगंज शहर स्थित होटल मौर्या प्राइड में एक दिवसीय हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्घाटन बाहर से आए हिंदू संगठन के प्रदीप पांडे, मयाकांत झा के अलावें स्थानीय आरएसएस के डॉ. बी.पी. भगत , सचिदानंद मेहता, शंभू साह एवं रमेश मेहता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में हिंदू एकता को सुदृढ़ करना तथा जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर हिंदुत्व की भावना को अपनाने का आह्वान करना रहा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की सुरक्षा, स्थिरता एवं भविष्य की मजबूती के लिए संगठित रहना आवश्यक है।


इसके लिए त्याग, अनुशासन और संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने धर्म और संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं वैचारिक एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया।

सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रताप मंडल, आलोक दूगड़, जीवन प्रसाद साह, संजय सिंह, राजू कुमार, नीरज कुमार, रजनीश कुमार, वार्ड पार्षद नंदन ठाकुर, रंजय कुमार, मुन्ना ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon