सहरसा, अजय कुमार : भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सोमवार को प्रेक्षागृह में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान,राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार,शिव प्रसाद यादव,संगठन मंत्री नागेश्वर प्रसाद एवं डा रमण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रसाद यादव एवं संयोजन डा रमण कुमार सुमन के द्वारा किया गया।इस मौके पर सभी अतिथियों को पाग चादर बुके देकर सम्मानित किया गया।
सहरसा मालगोदाम अध्यक्ष मंजय कुमार मणि ने राष्ट्रीय महामंत्री को चांदी का मुकूट देकर एवं अन्य अतिथियों को पाग चादर देकर सम्मानित किया ।वही श्रमिक संघ के खगड़िया,सुपौल, मधेपुरा, कुरसेला,महेशखुंट,सेमापुर,मानसी एवं सहरसा के सदस्यों ने सभी अतिथियों को चांदी का पेन,सोने की अंगूठी एवं पाग चादर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।साथ ही उड़ीसा से आये पूर्णचरण सहित अन्य कार्यकर्ताओं को गमछा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने कहा कि भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ की स्थापना वर्ष 1998 ई हुई थी।विगत 28 वर्षों से संघ द्वारा श्रमिकों के अधिकार के लिए संधर्षरत है।संघ के द्वारा अंग्रेजी हुकुमत से चली आ रही श्रमिकों के लिए बना कानून चल रहा था।
जिसमें मजदूरो का अहर्निश शोषण किया जा रहा था लेकिन संघ ने भारत सरकार के समक्ष आजाद भारत मे श्रमिकों के लिए चार लेबर कोड बिल लाने की मांग की।आज भारत सरकार ने श्रमिकों के लिए चार लेबर कोड लागू किया ।जिसके कारण श्रमिकों को अधिकार व सम्मान मिला है।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार ने श्रमिकों से कहा कि सरकार द्वारा श्रम कार्ड बनाया गया है।वही सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड लागू किया है इसके लिए भारतीय मालगोदाम श्रमिक संघ का अहम योगदान है।उन्होने श्रमिकों को अपना कार्ड का आधार कार्ड से अपडेट अवश्य करा ले ताकि सरकार द्वारा दिए जा रहे सभी योजना आपके खाते मे सीधे ट्रांसफर हो सके।मालगोदाम श्रमिक को कार्ड बनाया जाएगा।
इस मौके पर आजाद पासवान,सत्येंद्र कुमार,दिलीप कुमार,मिथिलेश पासवान,संतोष कुमार,सुरेश पासवान,शिवबालक पासवान,राधेश्याम ठाकुर,अरविंद यादव,शशि यादव,शुकुल शर्मा,रंजन शर्मा,रुपकांत शर्मा,पूजा कुमारी,रामकुमार पासवान,सरदार अजय यादव, वीरेंद्र यादव,महेश्वर,हरिनारायण मेहता,विनोद शर्मा,बलराम शर्मा,विजय शर्मा,अमरेंद्र यादव, सत्यनारायण पासवान,नरेश कुमार,सहदेव ऋषिदेव,राजेश राजू,जीतन कुमार,बब्लू कुमार, राजेंद्र पासवान,संजय सिंह, रंजीत कुमार,जीतेन्द्र मेहता,सुबोध कुमार,बजरंगी कुमार,मनोज शर्मा, धरम शर्मा,संतोष शर्मा,बलराम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।



