सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News आयोजित सेमिनार के लिए तीन टॉपिक छात्र-छात्राओं को दिए गए थे।जिनमें से अधिकांश छात्रों द्वारा ‘राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व’ एवं ‘स्वच्छता अभियान’ पर अपना वक्तव्य दिया गया। छात्र छात्राओं ने अपने संबोधन में राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि,भले ही संविधान द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया।
किंतु देश की बहुसंख्यक लोगों ने इस भाषा को राष्ट्रभाषा की भांति ही आत्मसात कर लिया है। छात्रों का कहना था कि आज हिंदी इस मुकाम पर पहुंच चुकी है कि हिंदी के प्रति दुराग्रह रखने वाले वर्ग भी हिंदी को अपनाने पर विवश हुए हैं। कई छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान पर भी अपना मंतव्य रखा गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि। इस अभियान ने आम लोगों में स्वच्छता के प्रति नजरिये में बदलाव लाया है तथा आज खुले में शौच सरीखे वाक्यात तकरीबन समाप्त से हो गये हैं।
सेमिनार में प्रमुख रूप से सुरभि सिन्हा, राजा कुमार, आरती कुमारी, सोनम कुमारी, निकिता कुमारी, आनंद कुमार, पूर्णिका कुमारी, निधि प्रिया, अंजनी कुमारी, पूनम कुमारी, माधुरी कुमारी, दीपिका भारती, नैना कुमारी, मिठू कुमार, धीरज कुमार, रोशन कुमार आदि ने हिस्सेदारी ली। इस मौके पर विभाग के अध्यक्ष डॉ लाला प्रवीण कुमार सिन्हा, विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉ सिद्धेश्वर कश्यप डॉक्टर जैनेंद्र एवं डॉ अणिमा मौजूद रही।



