सहरसा, अजय कुमार: जिले की छात्रा की रूड़की में संदेहास्पद मौत हो गई। वही परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पायेगी। ज्ञात हो कि सत्तर कटैया प्रखंड बिजलपुर निवासी संजीव राय की सुपुत्री पल्लवी कुमारी गंगानगर स्थित विगत आठ महिने से प्राइवेट आवास मे किरायेदार के रूप में रहकर रुड़की में पढ़ाई कर रही थी।
लेकिन वह रविवार को अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूलती हुई पाई गई। उनके पिता संजीव राय ने बताया कि मेरी पुत्री पल्लवी कुमारी विगत आठ महिने से गंगानगर में प्राइवेट रूम में रहकर गौतम नगर रूड़की में पढाई कर रही थी।रविवार की रात्रि मे अचानक उसकी मृत्यु की सूचना मिली। पुलिस के साथ जब उसके रूम मे पहूंचा तो देखा दुपट्टे से फांसी लगा देखा। जबकि उसके शरीर पर कोई निशान नही था।
मेरी पुत्री द्वारा कोई सुसाइड नोट भी नही मिला। जबकि उस रूम में दो और लड़की रहती थी जो घटना के बाद फरार हो गई। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कडी कारवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। वही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया आगे बढाने की बात कही। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की आशा में है।



