खेत घूमने गए छात्र की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाठी पंचायत के रायपुरा चमनीटोला वार्ड 3 के एक स्कूली छात्र की मौत विद्युत करंट लगने से हो गयी। मृतक छात्र आकाश कुमार (12 बर्ष) चमनीटोला निवासी भगवान मिस्त्री का पुत्र था। वह आदर्श मध्य विद्यालय रायपुरा में कक्षा 6 का छात्र था। मृतक के पिता भगवान मिस्त्री ने बताया कि बुधवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे आकाश अपने खेत की तरफ घूमने गया हुआ था। उन्होंने बताया कि उसके खेत के बगल के किसान के द्वारा मोटर से खेत मे पानी पटाया जा रहा था। पानी पटवन के लिए लागये गए मोटर का तार खेत के मेढ़ के बगल में बिछाया गया था। बताया जाता है कि बिछाये गए तार में कही कटा हुआ था , जिसके संपर्क में अचानक आकाश कुमार आ गया। विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से आकाश वही पर गिरकर बेहोश हो गया।

काफी देर बाद जब पटवन कर रहा किसान उधर से आया तो आकाश को बेहोश पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को दिया गया। मौके पर पहुंचे आकाश के परिजनों के द्वारा उसे तत्काल भवानीपुर सीएचसी लाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० संजय कुमार ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक बीरेंद्र नट सदलबल के साथ अस्पताल पहुंच मामले की जांच में जुट गए।

उन्होंने मृतक के परिजनों से आवश्यक पूछताछ करने का काम भी किया। वहीं मृतक आकाश कुमार के परिजन उसके शव को लेकर अपने घर चले गए। मृतक के परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस बावत भवानीपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि बिजली के करंट से छात्र की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की बात कही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon