सहरसा, अजय कुमार: विश्व कैंसर दिवस पर श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल तथा लाल देवी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा बुधवार को कैंसर जागरूकता झांकी निकाल कर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सर्जन डॉ अवनीश कर्ण, डॉ मनोज यादव, डॉ संजय सिन्हा ने कैंसर के शुरुआती लक्षण और उससे बचाव के बारे में लोगों जानकारी दी गई। बताते चलेंकि कॉलेज के छात्रों ने इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया जहां कॉलेज के संस्थापक श्री आर के सिंह व श्री नारायण फाउंडेशन की मैंनेर्जिंग ट्रस्टी श्रीमती कामेश्वरी कुमारी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि कैंसर नियंत्रण के लिए जागरूकता आवश्यक है। लोगों को अपने रहन-सहन व खान-पान पर विशेष ध्यान की आवश्यकता है। कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय सरकार भी काफी सजग होकर इसके दवाई के मूल्य को कम कर कर मरीज एवं उनके परिजनों को राहत प्रदान किया गया है।



