पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मोहनपुर थाना क्षेत्र के कंकला गांव स्थित बुनियादी विद्यालय में देर रात चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला काटकर दस कंप्यूटर सहित टैब आदि चुराकर चलते बने। इसकी कीमत लाखो में बतायी जा रही है।
खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तथा मामले की छानबीन में जूट गई है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि वेलोग शुक्रवार को सभी कमरे को बंद करके चले गए थे। शनिवार की सुबह जब वेलोग विद्यालय पहुंचे, तब कंप्यूटर कक्ष का ताला कटा हुआ पाया।
कक्ष के भीतर जाकर देखा तो कंप्यूटर टेबल पर रखे सभी दस कंप्यूटर गायब थे। इसके अलावा उपस्थिति बनानेवाले दोनों टैब सहित अन्य सामान गायब थे। इसके अलावा भी अन्य सामान चोरी होने का अनुमान है। चोरी किये गए सामानों की कीमत लाखो में है।



