कृत्यानंद नगर प्रखंड में एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, टीबी उन्मूलन पर जोर

पूर्णिया: कृत्यानंद नगर प्रखंड में मंगलवार को क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, विशेषकर एएनएम (ANM), की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की। इस दौरान सभी एएनएम को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया गया और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सर्वे कार्य, ड्यू लिस्ट तथा विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की भी समीक्षा की गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाने के उद्देश्य से सभी संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, बैठक में उपस्थित सभी एएनएम को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon