रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर एबीवीपी बनमनखी ने सौंपा मांग-पत्र

पूर्णिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, बनमनखी इकाई द्वारा बनमनखी और सीमांचल क्षेत्र में रेल सुविधाओं की कमी को लेकर समस्तीपुर मंडल के रेल प्रबंधक के नाम एक मांग-पत्र सौंपा गया। परिषद् ने क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सहरसा से कटिहार के बीच नई ट्रेन चलाने, दौरम मधेपुरा–पटना इंटरसिटी का विस्तार बनमनखी तक करने तथा पूर्णिया कोर्ट से दिल्ली के लिए साप्ताहिक ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई।

इसके साथ ही बनमनखी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, स्वचालित टिकट मशीन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और स्थानीय ट्रेनों के विस्तार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से रखे गए। परिषद् ने रेलवे परिसर में भवन निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच तथा संत महर्षि मेही पुस्तकालय के लिए भवन आवंटन की भी मांग की।

एबीवीपी नेताओं ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से छात्रों, कामकाजी लोगों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon