अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू, 15 मार्च तक करें आवेदन

अररिया, प्रिंस कुमार: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, अररिया की जारी सूचना के अनुसार किशनगंज और दरभंगा जिलों में संचालित इन आवासीय विद्यालयों में मुख्य रूप से कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अररिया जिले के इच्छुक और योग्य छात्र भी 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन योग्य छात्र-छात्राओं के लिए शर्तें हैं: आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए और मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन या पारसी अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखना चाहिए; साथ ही परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.minoritywelfare.bih.nic.in पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन फॉर्म के साथ आवेदकों को अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र या अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या आयु प्रमाण पत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ की स्व-अभिप्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon