एपवा एवं माले ने ज्योति बाई फूले की धूमधाम से मनायी 195 वीं जयंती

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रुपौली में एपवा और भाकपा माले एरिया कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत की पहली महिला शिक्षिका और जातिवाद विरोधी समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कामरेड सुलेखा देवी, संगीता देवी और सीता देवी ने किया, जबकि भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सही खेग्रामस और जिला सचिव चतुरी पासवान भी उपस्थित रहे।

आयोजन की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई, जिसके बाद सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने स्त्री शिक्षा, जातिगत भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जिस साहस और संघर्ष के साथ काम किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति में कुछ बदलाव जरूर आए हैं, लेकिन बराबरी और सम्मान की लड़ाई अभी अधूरी है।

सावित्रीबाई फुले का जीवन आज की महिलाओं को संघर्ष और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने उनके शैक्षणिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि 1848 में बालिका शिक्षा की नींव रखने वाली सावित्रीबाई फुले भारतीय समाज के लिए एक अमिट प्रेरणा हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon