पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने बीपीआरओ से की जांच की मांग

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि मेराज आलम सहित कई ग्रामीणों ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) को आवेदन देकर भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सरकार भवन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता सामने आ रही है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीपीआरओ नूतन कुमारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सोमवार को निर्माण स्थल की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एलईओ परशुराम सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन यदि बीम ढलाई में छड़ का प्रयोग नहीं किया गया है तो इसकी जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच निष्पक्ष तरीके से कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजना का उद्देश्य सही तरीके से पूरा हो सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon