Ambedkar Jayanti: फारबिसगंज में क्षत्रिय समाज ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

अररिया, प्रिंस( अन्ना राय): Ambedkar Jayanti फारबिसगंज में क्षत्रिय समाज की ओर से गोढ़ीयारी चौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की और संचालन रमेश सिंह ने किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने समानता का अधिकार दिया एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को हक और अधिकार देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान के चलते आज भारत जैसे देश चहुमुखी विकास कर रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे रमेश सिंह ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन किसी राष्ट्रीय त्योहार से कम नहीं है। वही इस मौके पर अरुण सिंह, संयोजक रमेश सिंह, डॉ अनुज प्रभात, अभिषेक सिंह, गजेंद्र नारायण सिंह, अंजनी सिंह, चांदनी सिंह, नम्रता सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, चंद्र भषण सिंह,आभाष सिंह, कन्हैया सिंह, मृत्युंजय सिंह, पंकज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon